जिले के 1.71 लाख हितग्राहियों को 39.22 करोड़ की राशि का वितरण

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 82 लाख 38 हजार कृषक परिवारों को 1783 करोड़ नौ लाख की राशि का वितरण

भिण्ड, 18 मई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याणÓ योजना के अंतर्गत 82 लाख 38 हजार कृषक परिवारों को 1783 करोड़ नौ लाख रुपए की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण एवं स्वामित्व योजना के तहत 27 जिलों में आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी भिण्ड में देखा एवं सुना गया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर आरए प्रजापति, डीडी कृषि शिवराज यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, हितग्राही उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनांतर्गत चंबल संभाग के जिलों में 4.84 लाख हितग्राहियों के खाते में 109.07 करोड़ राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के 1.71 लाख हितग्राहियों को 39.22 करोड़ की राशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत प्रदेश के 66 लाख छात्र-छात्राओं को बैग में नि:शुल्क मूंग वितरण जिसमें प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं को 10 किलो के मान से मूंग एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को 15 किलो के मान से मूंग वितरण का ग्रामीण क्षेत्र में शुभारंभ किया गया। जिसमें जिले की सभी पंचायतों में 512 उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भिण्ड द्वारा 5120 से अधिक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क मूंग वितरण किया गया। कृषि उपज मण्डी भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने 10 छात्र-छात्राओं को मूंग वितरण किया।