चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की मौ में हुई बैठक

भिण्ड, 16 मई। स्थानीय निकाय और पंचायतों के चुनावों की सरगर्मियों के चलते चुनाव की तैयारियों और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मौ में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. सुनील पवैया, विश्वनाथ गोयल, रफीक खां, कल्याण पवैया आदि के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में मौ नगर की नई कार्यकारिणी भी घोषित की गई। जिसमें बसपा के मौ नगर अध्यक्ष राम सनेही बौद्ध, उपाध्यक्ष जोगेश शर्मा, महासचिव राजवीर यादव, सचिव सोवरन सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू गोयल को मनोनीत किया गया है।