अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित

भिण्ड, 12 मई। उच्च न्यायालय नई दिल्ली के आदेश 10 मई 2022 के क्रम में जिला भिण्ड में यथाशीघ्र स्थानीय निकायों के निर्वाचन संपन्न होना है।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने आगामी नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पूर्व स्वीकृत अवकाश एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए है। अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। भविष्य में किसी भी प्रकार के अवकाश स्वीकृत करने से पूर्व अपर कलेक्टर भिण्ड से अनुमोदन उपरांत ही स्वीकृत किए जाएंगे।

डॉ. बिसारिया को मौ अस्पताल का प्रभार

मौ। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मौ के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजे का अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने पर उनके स्थान पर मालनपुर से डॉ. बीएस बिसारिया को मौ अस्पताल के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर का प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने चार्ज लेकर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।