त्रिदेव प्रशिक्षण के तहत भाजपा की मण्डल स्तरीय कार्यशाला आयोजित

भिण्ड, 29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर मण्डल स्तरीय त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए) प्रशिक्षण के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने त्रिदेव प्रशिक्षण को लेकर के मण्डल प्रभारी, मण्डल प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय की।
भाजपा मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि त्रिदेव प्रशिक्षण के आयोजन हेतु मण्डल त्रिदेव प्रशिक्षण को लेकर पूर्ण तैयारी की गई। त्रिदेव प्रशिक्षण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने जिला पदाधिकारियों से संवाद किया। 30 अप्रैल एवं एक मई को मण्डलों में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिलाध्यक्ष गुर्जर ने शुक्रवार शाम को मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों से भी संवाद किया। भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व की तरह मना रही है। जिसके तहत संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, पहले पार्टी ने बूथ स्तर की समितियों को डिजिटाइजेशन करने के लिए बूथ विस्तारक योजना चलाई जो जिले सहित पूरे प्रदेश में जबरदस्त सफलता प्राप्त हुई प्रदेश के 94 प्रतिशत और जिले के 95 प्रतिशत बूथ डिजिटाइजेशन हो चुके हैं। इसी के साथ समर्पण अभियान भी शुरू किया जो पूर्णता की ओर है। अब पार्टी ने बूथ स्तर के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए जैसे त्रिदेव नाम दिया गया है, जिनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है, त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हो चुकी हैं, अब पार्टी की मंशा बूथ स्तर की सभी समितियों को प्रशिक्षित करने का है।
भारतीय जनता पार्टी के 26 मण्डलों में त्रिदेव प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एवं सोशल मीडिया विषय के रूप में एवं मण्डल प्रभारी विषय वक्ता के रूप में जिले के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के करणी कार्यों को उपस्थित होकर रखेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, केशव सिंह भदौरिया, रविसेन जैन, गब्बर सिंह गुर्जर, शोभित अग्रवाल, कमल सिंह तोमर, प्रो. इकबाल अली, केशव सिंह भदौरिया, शिवशंकर समाधिया, संतोष सिंह भदौरिया, विजय दैपुरिया, जयप्रकाश राजौरिया, महेश सिंह गुर्जर, नवल मिश्रा, प्रेम शर्मा, जण्डेल सिंह, भुजबल सिंह तोमर, सज्जन यादव, मनोज शास्त्री, संजीव नायक, राममिलन शर्मा, रामप्रकाश तिवारी, अमृतपाल बघेल के अलावार सोशल मीडिया व मण्डल प्रभारी हर मण्डल में उपस्थित रहेंगे।