भाजपा ने गोहद में की भारत मां की आरती

भिण्ड, 03 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल गोहद द्वारा हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर नगर के पान वाला चौराहा पर भारत मां की आरती की। इस अवसर पर नगर के व्यापारियों ने आरती में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर गोहद में भारत मां की आरती पिछले पांच वर्षों से हो रही है। विगत दो वर्षों से कोविड के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका। दो वर्ष बाद पुन: नगर में भारत मां की आरती की परंपरा को यथावत रखा। इस अवसर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, विनोद माहौर, दशरथ घुरैया, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक बाथम, दुर्गेश गुप्ता, सतीश सिकरवार, मयंक काकर, भुसेवक शर्मा, राजेश नागर, प्रमोद कामत, राहुल जैन, मयंक भटेले, ऑफिसर राठौर, कल्लू सिंघई, संजू सिंघई, विद्याराम शेजवार, रविन्द्र गुर्जर, राहुल शर्मा, सौरभ पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।