भिण्ड, 13 मार्च। एण्डोरी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के अपराध में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के ईनामी व तीन स्थाई वारंटियों को एक हफ्ते में कर गिरफ्तार लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के निर्देशन में एवं एसडीओपी गोहद के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटों की तामीली द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी एण्डोरी उपनिक्षक नागेश शर्मा ने पिछले एक हफ्ते में थाना एण्डोरी के अपराध क्र.59/21 धारा 307, 323, 147, 148, 149 भादंवि में लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के तीन आरोपी सुशांत सिंह कौरव, जरदान सिंह कौरव एवं प्रशांत सिंह कौरव निवासी ग्राम मानपुर थाना एण्डोरी को क्रमश: आठ मार्चा, शुक्रवार एवं रविवार को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा पांच-पांच हजार रुपए का नगद इनाम भी उद्घोषित किया गया था तथा न्यायायल द्वारा उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी एण्डोरी उपनिरीक्षक नागेश शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, पवन, लोकेन्द्र सिंह, नरेश कौल, आरक्षक नवीन शर्मा, नारायण सिंह गुर्जर, संजय तोमर, सोहन लाल एवं नीरज की सराहनीय भूमिका रही।