बरहद में चल रही भागवत कथा में हुई भक्त प्रहलाद और नरक की कथा

भिण्ड, 21 फरवरी। मेहगांव क्षेत्र के ग्राम बरहद में मौनी बाबा के पुराने मन्दिर पर चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में सोमवार को चौथे दिवस की कथा में भागवत आचार्य पं. रामअवतार कटारे के मुखारविंद से भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान के अवतार की कथा का वर्णन किया।


भागवताचार्य कटारे ने कहा कि भगवान पर भक्त की भक्ति यदि सच्ची हो तो भगवान किसी भी रूप में अवतार ले सकते है। इसके भागवत और पुराणों में कई उदाहरण है। उन्होंने नरक की कथा कर वर्णन करते हुए बताया कि किन सत्कर्मों से मनुष्य नरक का फल भोगने से बच सकता है। वहीं मनुष्य प्राय: अपने पाप-पुण्य के कर्मों के द्वारा नरक और स्वर्ग का फल भोगते है। आचार्य पं. रामअवतार कटारे की मधुर वाणी से कथा को श्रवण करने ग्राम बरहद एवं आस-पास के कई गांव के लोग भारी संख्या में आ रहे है। मन्दिर के महंत शंकर दास महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पुण्य लाभ मिलता हैं।