महिलाओं ने बढ़ाया स्वाबलंबन की ओर कदम : डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी

भिण्ड, 09 फरवरी। जिले की स्वाबलंबन से जुड़ी महिलाओं की बैठक शहर के जनता स्कूल बजरिया में आयोजित की गई। जिसमें मालनपुर, गोहद, मेहगांव व भिण्ड शहर की माताएं बहिनें उपस्थित रहीं। बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं को स्वाबलंबी कैसे बनाया जाए इस विषय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला इकाई प्रमुख डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि देश बदल रहा है, महिलाओं की दशा में सुधार आ रहा है, समय के साथ-साथ नारी शक्ति और सशक्त होती जा रही है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है ये बात तो सत्य है, किन्तु परिवर्तन का क्या परिणाम हुआ है और क्या होगा और उस परिवर्तन को आने वाली पीढ़ी को किस प्रकार स्वीकार करती है और इससे क्या सीख लेती है ये बात अधिक महत्व रखती है। देखा जाए तो हर युग में प्रतिभाशाली महिलाएं रही हैं और हर युग में उन्होंने अपनी प्रतिभा से समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया है। जैसे- सीता, सावित्री, द्रोपदी, गार्गी आदि पौराणिक देवियों से लेकर रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई होल्कर, रानी चेनम्मा, रानी पद्मिनी, हाड़ी रानी आदि महान रानियों से लेकर किरण बेदी से लेकर सानिया मिर्जा आदि आधुनिक भारत की महिलाओं ने भारत को विश्वभर में गौरवान्वित किया और महिलाओं ने धरती पर ही नहीं अपितु अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहराया है, इनमें सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनाया जाए इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है, आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं का शसक्तीकरण कर रही है, कई माताएं-बहिनें आज इस काबिल हो गई है कि वह पुरुषों की अपेक्षा अधिक प्रभाव शाली हो गई कई महिलाएं दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम हो गई हैं।
रेखा शुक्ला संगिनी सहायता समूह द्वारा सेनेटरी नैपकिन का कार्य किया जा रहा है, ग्राम गजना में हैण्डवॉश का काम भी किया जा रहा है, जो रानी ओझा द्वारा किया जा रहा है। ग्राम जारी गोहद ब्लॉक में एकहरा पंचायत में मशरूम की खेती की जा रही है, जिसमें सोनू कुमारी मालनपुर और लता दीदी शामिल है, जिनको कलेक्टर द्वारा प्रोत्साहन राशि से भी सम्मानित किया गया है 20 हजार की राशि अच्छा कार्य देखते हुए ग्राम सिमराव में संगीता भदोरिया सिलाई का कार्य कर रही है, समूह के द्वारा जोड़ दिया जाता है, उनसे यह दे दिया कार्य करती हैं। भिण्ड शहर में नीलू भदौरिया, नीलू वर्मा, रामजानकी कुशवाह दीदी द्वारा कार्य किया जा रहा हैं, जोकि टॉयलेट क्लीनर का कार्य कर रही हैं, बखरी गांव की एक महिला जिसने कभी कंप्यूटर देखा भी नहीं था ऑनलाइन का कार्य कर रही है, दसवीं पास जिसने कभी सोचा भी नहीं था कि वह ऑनलाइन का कार्य करेगी, उसकी महीने की इनकम 20 से 25 हजार रुपए हो रही है, वह गांव-गांव में जाकर जागरुकता कार्यक्रम करके कैंप लगाकर छोटी-मोटी समस्याओं को दूर करती है। ऐसे भिण्ड शहर और ग्राम में जो समूह बने हैं वह बहुत ही नेक कार्य कर रही हैं, धूपबत्ती, अगरबत्ती और झाडू निर्माण का कार्य चल रहा है झोला अभियान के तहत दीदी या वेस्ट कपड़े से। कार्यक्रम में जनता कॉलेज की बच्चियां व समूह की दीदी सहित समूह की अध्यक्ष रेखा शुक्ला, सदस्य संगीता भदौरिया, नीलू, रामजानकी, रेखा गर्ग, सोनू, लता, रानी ओझा उपस्थित रहीं।