कलेक्टर ने केवी, नवोदय व शा. उमावि ऊमरी का किया निरीक्षण

शाउमावि उमरी में नाले के संबंध में सरपंच, सचिव एवं सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस देकर समक्ष में पेशी के दिए निर्देश

भिण्ड, 02 फरवरी। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने आज केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड, शाउमावि उमरी एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी का निरीक्षण कर षिक्षण संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिला षिक्षा अधिकारी हरभुवन सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


कलेक्टर ने केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड के निरीक्षण के दौरान कक्षाओं के निरीक्षण के साथ फिजिक्स एवं केमिस्ट्री लैब का अवलोकन किया। साथ ही केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की। इसी के साथ उन्होंने परिसर में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने शा.उ.मा.वि. ऊमरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 7वीं एवं 8वीं के छात्रों से चर्चा कर पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली एवं बच्चों को मन लगाकर पढऩे की बात कहीं। उन्होंने विद्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अंदर खुदे नाले से किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सरपंच, सचिव, सब इंजीनियर को नोटिस जारी कर समक्ष में पेशी के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो लैब एवं म्यूजिक क्लास का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं के होस्टल एवं मेस का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शाउमू दुकान का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान बिरखड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान राषन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर खाद्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिषा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर योजना अंतर्गत मिल रहे राशन के संबंध में पूछा कि राशन समय से और पूरा राशन मिल रहा है कि नहीं की जानकारी प्राप्त की, जिस पर हितग्राहियों ने कहा कि राशन समय पर एवं सही मात्रा में मिल रहा है।