भिण्ड, 02 फरवरी। अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मप्र शासन सैतान सिंह बुधवार को भिण्ड प्रवास पर पहुंचे। जहां उनके आगमन पर युवा पाल महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामशेष बघेल मालनपुर से लेकर फूफ तक जगह।जगह भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा कि पाल समाज की समूचे मप्र में अन्य सभी जातियों की तुलना में सबसे ज्यादा भागीदारी है। युवा शक्ति को मेहनत के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती होकर अपने मुकाम को हासिल करने के लिए संघर्ष करें। उन्होंने ने कहा कि हमारी संख्या देश और प्रदेश में कम नहीं है। लेकिन संख्या बल के आधार किसी भी सरकार में भागीदारी नहीं है। ये चिंतनीय विषय है।
युवा प्रदेशाध्यक्ष रामशेष बघेल ने युवा शक्ति का आह्वान किया कि वह ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय युवाओं का संगठन खड़ा करें। कभी समाज के लोगों को एक दूसरे से ईष्या नहीं करनी चाहिए। बल्कि एक व्यक्ति की हुंकार पर आगे आकर संघर्ष करें। भिण्ड में युवा जिलाध्यक्ष राजवीर बघेल, भिण्ड बायपास पर अनिल बघेल, फूफ में पूर्व पार्षद वीरेन्द्र बघेल, पूर्व पार्षद चंदेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।