भिण्ड, 02 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर अर्थ व्यवस्था’ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली के माध्यम से जिले के अपेक्षित कार्यकर्ताओं के लिए भिण्ड शहर के विजयलक्ष्मी मैरिज गार्डन परिसर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने वाले वर्चुअल संबोधन की व्यवस्था की गई, जहां उन्होंने संबोधित करते हुए केन्द्रीय बजट के प्रमुख बिंदुओं को समझाया। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम के प्रभारी गुरुदेव सिंह नरवरिया ने किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय बजट की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कि देश के विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचाने की केन्द्र सरकार की प्राथमिकता है जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली पानी किसान एवं भारत की कृषि व्यवस्था के साथ-साथ गरीब मजदूर किसानों तथा व्यापारियों एवं भारतीय सैनिकों कथा देश की रक्षा व्यवस्था के उपकरणों को ध्यान में रखते हुए बजट में विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। पीएम मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए आव्हान किया कि केन्द्रीय बजट की विशेषताओं और केन्द्र सरकार की विकास जन कल्याण की योजनाओं को अंतिम छोर तक के गरीब मजदूर और किसानों एवं आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि इस योजना का लाभ लें और आत्मनिर्भर की दिशा में जोडऩे का काम करेंगे, केन्द्रीय बजट की महत्वपूर्ण विशेषताएं और योजनाएं।
पीएम ने दिया था 20 लाख करोड़ का पैकेज
भाजपा जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के संकट के समय 12 मई 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा कर उस पर क्रियान्वयन करने का काम किया। जहां एक ओर गरीब, किसान, आम जनमानस को राहत देने का काम किया गया तो वहीं अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान हुई। भारत ने दुनिया की तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थ व्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है।
वर्चुअल कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, जिला प्रभारी धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक, प्रिंस दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा एडवोकेट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, प्रो. इकबाल अली, जेडी खान, नीलम भदौरिया एडवोकेट, पिंकी शर्मा, संगीता कौशल, उपेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।