गांधी अतीत ही नहीं बल्कि भारत का भविष्य भी हैं : संदीप

सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 31 जनवरी। गांधी अतीत ही नहीं बल्कि भारत का भविष्य भी हैं, मूल्यों के प्रतिष्ठापक महात्मा गांधी आधुनिक भारत के जनक हैं, इसलिए वो राष्ट्रपिता हैं। ये बात महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कही।
मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलनों के तीन दशकों तक हमें उनके प्रेरक मार्गदर्शन, सफल नेतृत्व एवं मानवतावादी जीवन-मूल्यों का पाथेय मिलता रहा है। उन्होंने अपनी कथनी और करनी से विश्व-मनीषा को दूर तक आंदोलित किया है। पूरे विश्व में सत्याग्रह, गांधी-चिंतन का प्रथम आविश्कार माना गया है। अहिंसक आंदोलन उनका दिव्यास्त्र था, जिसका आह्वान करके अनेकों बार अविस्मरणीय सफलता मिली थी।
प्रार्थना सभा में इसाई धर्म प्रमुख फादर जॉन डिसूजा, मुस्लिम धर्म प्रमुख काजी इरफान, सनातन धर्म प्रमुख धर्माचार्य कुलदीप शास्त्री, सिख धर्म प्रमुख धर्माचार्य सरदार बलवीर सिंह, बौद्ध धर्म प्रमुख भंते जी धर्म आचार्यों के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता खिजर मोहम्मद कुरैशी, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, रामप्रकाश यादव, डॉ. राधेश्याम शर्मा, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र भदौरिया, समाजसेवी कान्यकुब्ज महासभा के अध्यक्ष ओपी शुक्ला, कल्लू भारौली, प्रदीप जैन गुड्डा, चक्रेश जैन, राहुल कुशवाह, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, कैलाश माहौर, रामजीलाल शाक्य, योगेश शाक्य, रमजान खान, साबू खान, धर्मेन्द्र पाराशर, राजवीर खन्ना, सुनील कौशल, ममता मिश्रा, रेखा भदौरिया, रीना चौहान, मोहर सिंह, विनोद जाटव व कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।