गिरीश शर्मा बने परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

भिण्ड, 29 जून। समाज के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित सामाजिक संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिवेदी की मंशानुरूप प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र बालोठिया एवं प्रदेश संयोजक दिनेश दंडौतिया की सहमती और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा की अनुशंसा पर परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने भिण्ड निवासी गिरीश शर्मा को परशुराम सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गिरीश शर्मा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। गिरीश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनके इष्टमित्रों ने बधाई दीं।