दुबे युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक बने

भिण्ड, 29 जून। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी एवं मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ की अनुसंशा पर मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अभय तिवारी की सहमति पर मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने भिण्ड जिले से दीपक दुबे दीपू को जिला संयोजक बनाया गया है।
जिला संयोजक बनने पर दीपक दुबे ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी है उसे मैं इम्मानदारी से कर सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। दुबे को जिला संयोजक बनने पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे, प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष जरारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तोमर, जिला अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, बाबा भगवान दास सैंथिया, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, संजय भूता, प्रदीप जैन गुड्डा, प्रदेश आईटी सेल उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार देशलेहरा, सेवादल जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, प्रदेश महासचिव आईटी सेल विवेक पचौरी, प्रदेश सचिव राघवेन्द्र कांकर, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संजय भूता, शहर अध्यक्ष गुड्डा जैन, युवा नेता राहुल सिंह कुशवाहा, ममता मिश्रा, रीना चौहान, रेखा भदौरिया, सूनील कांकर, राहुल ढमोले, राहुल कटारे, अंकित तोमर, गिर्राज पुरोहित, विजय कांकर, राजेन्द्र सिंह परिहार एवं समस्त जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया है।