भिण्ड, 07 जनवरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के साथ अल्प प्रवास पर शुक्रवार मौ प्रथम आगमन पर भिण्ड भाजपा अजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पिंकी सगर का भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर परिषद मौ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, रघुवीर पवैया, बीरेन्द्र यादव, फगेन्द्र सिकरवार, महेन्द्र परिहार, राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, राजीव जैन, कोकसिंह, गुप्ता जाटव, रामनरेश कुशवाह, बेनीराम कुशवाह, पवन अग्रवाल, मेहबूब खां, सुल्तान मौर्य, रामू कुशवाह, सोनू शर्मा, रामअख्तायर सिंह गुर्जर, डॉ. बेताल सिंह गोड, अवधेश श्रीवास, कोमल यादव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।