पूर्व सांसद शर्मा की पुण्यतिथि पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान

भिण्ड, 06 नवम्बर। पूर्व सांसद स्व. कालीचरण शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि गुरुवार को सेवा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर शहर स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाति एवं भाजपा नेता डॉ. तरुण शर्मा ने वृद्धजनों का सम्मान किया। उन्होंने आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को गर्म कपड़े और उपयोगी वस्तुएं भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और स्व. कालीचरण शर्मा के जनसेवा के आदर्शों को याद करना रहा। डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि उनके दादा ने सदैव जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ हुआ और श्रद्धांजलि सभा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सहायक अनिल मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारी राधाकृष्ण शर्मा, उपेन्द्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, विकास शर्मा, प्रिंस दुबे मंडल अध्यक्ष, आशीष समाधियां खेरी, राजीव उपाध्याय, हैदेश पुरोहित, अरुण शर्मा, हरिकिशन चौधरी, चंद्रकांत भोरे, चंचल भोरे और गौरव भोरे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।