प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे: भारत सिंह

– क्षेत्र के विकास के लिए मैं कोई कोर कसर नहीं छाडूंगा: नरेन्द्र सिंह
– पांच करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

भिण्ड, 25 सितम्बर। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना गौरी सरोवर के दक्षिणी साईड बीटीआई रोड में रिटेनिंग वॉल में स्ट्रिट लाईट फिटिंग व निर्माण कार्य के पांच करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्य का भूमिपूजन किया।
न्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकारें विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गौरी सरोवर के विकास के लिए मैं स्वयं और विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह भारत सरकार और मप्र सरकार की योजना के तहत गौरी सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराएंगे, ताकि शहर का एक मुख्य आकर्षक केन्द्र बन सके। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से गौरी सरोवर का विकास आगे बढ़ेगा और जनता को भी लाभ प्राप्त होगा। चारों ओर स्ट्रीट लाईटें लगेंगी, जो कि ताकि प्रकाश बढ़ेगा।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि गौरी सरोवर के विकास के लिए मैं 2003 में विधायक था, मप्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अथक प्रयासों से यह गौरी सरोवर में कोटा वैराज डेम से पानी आया। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि गौरी सरोवर के विकास तथा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण जनकल्याणी योजनाओं से आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं गरीबों, महिलाओं और किसानों की सरकार है। शहर के विकास के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के भूमिपूजन की आधारशिला का भूजन एवं फीता काटकर जनता को यह सौगात समर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भानू भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, रविसेन जैन, संजीव कांकर, केशव सिंह भदौरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, जिला मंत्री पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, शिवप्रताप सिंह राजावत, जिला महामंत्री मनोज अनंत, धीर सिंह भदौरिया, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवकुमार राजौरिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन, मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह तोमर, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, अशोक वाल्मीकि, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, अवधे सिंह भदौरिया, पार्षदगण यश जैन, मनोज जैन, अमित सोनी, गोलू सोनी, भूरे यादव, दशरथ सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र कौशल, शैलेन्द्र रीतोरिया, बड़े कुशवाह, छोटू जादौन आदि लोग मौजूद थे।