– सेवा पखवाड़ा के निमित्त एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपण
– सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने स्वच्छता अभियान किया प्रारंभ
भिण्ड, 25 सितम्बर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भिण्ड जिले के 29 मंडलों के 1480 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर विचार का संगोष्ठी एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित पार्क में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपण किया।
कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता के प्रति सफाई अभियान भी चलाएं। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समाज के हर व्यक्ति तक उनकी विचारधारा को पहुंचाने का लक्ष्य का संकल्प लेकर हमें कार्य करना है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य था कि गरीब व्यक्तियों को आगे की पंक्ति में खड़ा किया जाए, यही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा है। सांसद कुशवाहा के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने झाड़ू अपने हाथ में लेकर सब्जी मंडी आलू मंडी पुराना रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान प्रारंभ किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पं. उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षों में केशव सिंह भदौरिया, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, संजीव कांकर, कोकसिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांता तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, सज्जन सिंह यादव, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेन्द्र सिंह तोमर, जिला मंत्रियों में डॉ. तरुण शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, बजरंग सिंह भदौरिया, सुरेश छारी, मुकेश जैन, शिवप्रताप सिंह राजावत, जिला महामंत्रियों में मनोज अनंत, धीर सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, दीपेन्द्र सिंह तोमर, रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक, बेबी राठौर, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, वीरेन्द्र ओझा, पूर्व अध्यक्ष पवन जैन, देवेन्द्र जैन दाढ़ी, सत्यम सोनी, धर्मेन्द्र जैन, सूरज बरुआ, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असफाक खान, जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया, संतोष सिंह भारौली, ओमेन्द्र सिंह भदौरिया, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोहद कमल सिंह तोमर आदि शामिल थे।