भिण्ड, 25 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। लहार मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने ग्राम पृथ्वीपुरा बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मालार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की पंडित जी के विचारों पर चलकर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अंत्योदय के सपने को साकार किया है। पंडित जी का मूल्य विचार था संगठन किसी व्यक्ति विशेष की धरोबर न बने। इस मौके पर युवा नेता संजीव चौधरी ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अश्वनी उर्फ मुंशी चौधरी भटपुरा, विनोद दीक्षित नन्ना, मनोज दूरवार, रोहित त्रिपाठी उदोतपुरा, सतीश पाराशर, हरिओम व्यास, अन्नू त्रिपाठी, छोटू शुक्ला, कमलेश शाक्य, दुर्गेश शाक्य, रमेश शाक्य आदि दो दर्जन से अधिक मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।