भिण्ड, 24 सितम्बर। दबोह नगर की दुर्गा सांस्कृतिक समिति ने पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर गल्ला मण्डी में मनाए जा रहे 32वे नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गल्ला मण्डी की महारानी का आगमन सोमवार को शाम 7 बजे महारानी का आगमन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम दबोह बिजली घर से यात्रा प्रारंभ हुई जो कोंच रोड, मुख्य तिराहे होते हुए मातारानी की झांकी गल्ला मण्डी पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा का आगमन हुआ। इस दौरान मां का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। देवी माता की प्रतिमा के आगमन पर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों डीजे की थाप पर झूमते नजर आए।
बता दें कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी पण्डालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है, श्रद्धालुओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अंत में दुर्गा सांस्कृतिक समिति ने समस्त नगर वासियों धर्म प्रेमियों को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने की अपील की। इस शारदीय नव रात्रि के पावन पर्व पर नगर कई जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पंडाल सजाए गए, पूरा नगर ममतामयी हो गया है। सुबह से देर रात तक मां के भजनों की गूंज सुनाई देती हैं। वहीं दबोह पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मुड़ में दिखाई दे रहा है। रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक पुलिस प्रशासन कामिंग गस्त करती रहती है। यहां बता दें कि क्षेत्र की प्रसिद्ध मां रणकोशला मन्दिर पर श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो जाता है। वहीं नगर के देवी मंदिरों पर भी माताएं, बहनों की भीड़ होने लगती हैं।