सेवा पखवाड़ा के तहत शा. पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

भिण्ड, 20 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शा. पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में शुक्रवार को ‘विकसित भारत’ शीर्षक पर चित्रकला प्रतियोगिता अयोजित की गई। जिसमें संस्था के छात्र/ छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से ‘विकसित भारत’ पर सुन्दर चित्रकला प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक वरिष्ठ व्याख्याता सिविल रूपल पुरोहित ने सेवा पखवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। आयुक्त तकनीकी शिक्षा एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार संस्था स्तर पर 2 अक्टूबर तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य बीडी पुरोहित ने सेवा पखवाड़ा के विषय में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि स्वच्छता एवं स्वास्थ दोनों के लिए सदा हमें जागरूक रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होता है और कुछ नया सीखने के साथ-साथ अन्य सहपाठियों का भी मनोवल बढ़ता है। कार्यक्रम में संस्था की प्राची वाजपेयी, रितु परिहार एवं होतम सिंह उपस्थित रहे।