तेलघानी बोर्ड में सुधा राठौर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भिण्ड, 01 अगस्त। मप्र शासन द्वारा तेलघानी समाज के समग्र विकाश और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार हेतु भाजपा जिला उपाध्यक्ष भिण्ड सुधा राठौर को तेलघानी बोर्ड मप्र शासन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति न केबल तेलघानी समाज के लिए गौरव का विषय है। बल्कि पूरे प्रदेश के सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।
सुधा राठौर एक शिक्षित कुशल प्रशासक एवं समाजसेविका हैं, जिन्होंने विभिन्न सामाजिक मंचौ पर अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाई है। राठौर के अनुभव विचारशील नेतृत्व और जनसेवा की भावना से निश्चित ही तेलघानी बोर्ड को नई दिशा मिलेगी। तेलघानी बोर्ड की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, राजनैतिक सहभागिता और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में सुधार लाना है। सुधा राठौर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए वे निति निर्धारण से लेकर जमीनी स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएंगी।