भाजपाईयों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मौ में किया पौधारोपण

भिण्ड, 05 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गोहद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल मौ में विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के वार्ड क्र.9 में 1008 सेवादास महाराज के शंकर मन्दिर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, रघुवीर सिंह पवैया, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व पार्षद तोताराम सिंह यादव, को जगत सिंह कुशवाह, बकील यादव, महेन्द्र सिंह परिहार, रामनिवास यादव, बृजकिशोर परिहार, मेहबूब खान, कोमल सिंह यादव, रहीस अंसारी, अमृतलाल खटीक, संजू सिंह यादव, सुरेन्द्र जैन सहित कई कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण के लिए पेड पौधों का बहुत ही महत्व है। जिस जगह पर हम और आप आज पौधारोपण कर रहे हैं, उसी के पास जो हरियाली नजर आ रही है। उन्होंने अपने नप अध्यक्ष के कार्यकाल में कडी मेहनत कर टंकी के नीचे एक बगीचा तैयार किया था। हम सभी का दायित्व है कि समय समय पर पौधारोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी करें।