नगरीय निकाय में राजकुमार का विदाई समारोह आयोजित

भिण्ड, 02 अप्रैल। नगर परिषद दबोह में अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुके राजकुमार रायकवार का बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर उनको विदाई की गई। इस मौके पर दबोह नगर परिषद अधिकारी ने उन्हें माला पहनाकर शॉल श्रीफल भेंट किया। इसके पश्चात नगर परिषद कर्मचारियों ने एक एक कर सभी ने उनको माला पहनाकर कर अपने साथी का सम्मान कर विदाई की।
बता दें राजकुमार ने सात जनवरी 1986 को दबोह नगर परिषद में लाइनमैन के पद पर अपनी आमाद दर्ज की थी। तब से अपनी सेवाएं दे रहे है। राजकुमार ने तब से लेकर आज तक दबोह नगर परिषद में ही अपनी सेवाएं पूर्ण की और आज अपनी सेवाओं से कार्यमुक्त हो गए। वह अपने कार्यालय में नगर की पानी सप्लाई व्यवस्था बेहतर की जाती रही जिसके चलते वह लोगो के चाहते कर्मचारी बन गए थे। अपनी कार्य क्षमता के चलते उन्होंने लोगों के दिलो में अपनी अमिट छाप छोडी है। वह नगर में 40 वर्ष के कार्यकाल में जनता की सेवाएं निर्वाध गति से करते रहे। उनके कार्यकाल में परिषद के कर्मचारियों से भी बडा स्नेह रखा, साथ ही नगर का हर व्यक्ति उनकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट रहा है। लेकिन आज अपने साथी की विदाई के समय कुछ कर्मचारियों की आंखें नम दिखाई दी।
इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी, पूर्व कर्मचारी रामजीलाल दुबे, अरुण तिवारी, धर्मेन्द्र कुशवाह, नारायण सिंह, राघवेन्द्र भदौरिया, मालती देवी, रामकुमार शर्मा, रामकुमार गुसाईं, रिजवान खान, पुष्पेन्द्र यादव, प्रदीप चौधरी, शिवम खेमरिया, शारुख खान, विजय दोहरे उपस्थित रहे।