ग्वालियर, 27 मार्च। गुडी पडवा कालयुक्तनाम नवसंवत्सर 2082, 30 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। आज रॉक्सी पुल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुडी पडवा कालयुक्तनाम नवसंवत्सर 2082, 30 मार्च को मनाया जाएगा। इससे सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 28 मार्च को जीवाजी चोक बाडा पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत, भरत नाट्यम, बालिकाओं द्वारा नृत्य, काव्य गोष्ठी, शास्त्रीय संगीत आदि आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 29 मार्च को पूर्व संध्या वर्तमान पिंगलनाम संवत्सर 2081 विदाई समारोह शाम 6:30 बजे से जलविहार स्थित मनाया जाएगा। इस अवसर पर ध्येय गीत, काव्य गोष्ठी, शास्त्रीय वादन, संगीत सरिता नवराग मंजरी, शास्त्रीय नृत्य, ओडिसी नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। मुख्य कार्यक्रम गुडी पडवा कालयुक्तनाम नवसंवत्सर 2082 स्वागत महोत्सव 30 मार्च को जलविहार पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया जाएगा।