भिण्ड, 03 फरवरी। शा. कन्या माध्यमिक विद्यालय लहार के सहायक शिक्षक श्रीराम उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह पटेल मैरिज गार्डन लहार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकुट बिहारी शर्मा विभाग समन्वयक विद्या भारती ग्वालियर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती जी का पूजन कर किया। इसी बीच विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर लहार की शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति भी की गई। विदाई समारोह के आयोजक सेवानिवृत्त शिक्षक के पुत्र अजेय उपाध्याय मनु द्वारा उपस्थित अतिथियों को श्रीफल शॉल, माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विधायक अम्बरीश शर्मा ने अपने उद्वोधन में कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान और जीवन में शिक्षा का महत्व दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। शिक्षक ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है, हमारे समय में शिक्षा और गुरुओं का सम्मान, नियमितता और अनुशासन बेहतरीन रहे। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि सभी शिक्षक प्राचीन परंपराओं का अनुशरण करते हुए नई पीढी को शिक्षित, अनुशासित और संस्कारमयी शिक्षा देकर सभ्य समाज का निर्माण करने में सहायक होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षक उपाध्याय एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन जानकीनंदन समाधिया ने किया और आभार आयोजक अजेय उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष विकास बिरथरे, नशा मुक्ति अभियान के संयोजक संजीव नायक एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बालिकराम भंडा, त्रिलोकीनाथ मामा, राजू त्रिपाठी, नीतन त्रिपाठी, ज्ञानसिंह कुशवाहा, शिवकुमार त्रिपाठी, संजीव चौधरी, मोनू उपाध्याय, संजू दीक्षित, संजीव चौधरी, सुल्लु चौधरी, गोपाल तिवारी, छुन्ना पुरोहित, रमाकांत दीक्षित, सजंय दीक्षित, नीलू पंडित, नीतेश भारद्वाज, तन्मय पाराशर, सुमित महते, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर खरे, पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रौन करन सिंह कुशवाह, शैलेश त्रिपाठी, बीईओ लहार प्रेमसिंह बघेल, खण्ड स्त्रोत समन्वयक लहार अजय कुमार झा, सीएमराइज प्राचार्य दीपेंद्र सिंह, संकुल प्राचार्य प्रदीप शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव, पूर्व व्याख्याता जीडी त्रिपाठी, पूर्व व्याख्याता हरीशंकर हिन्नारिया, पूर्व प्रधानाध्यापक रमेश दुबे, पूर्व शिक्षक सुरेश गुप्ता, रामकुमार पहाडिया, बासुदेव शर्मा, राजेश सिंह कुशवाह, अनीता श्रीवास्तव, सुमन दौहरे, शिक्षक डॉ. कैलाश नारायण प्रजापति, विवेक शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, इच्छाशंकर शर्मा, संजय वर्मा, कुलदीप शर्मा, उमाशंकर त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, रमाकांत शर्मा, शिव मंगल दुबे, रजनीश पाण्डेय, अनूप सिंह भदौरिया, आकाश दीक्षित, जनक किशोर दीक्षित, चतुर सिंह बघेल, दीपेन्द्र सिंह, नरेश सिंह चौहान, चंद्रशेखर पाण्डेय, अखिलेश गुप्ता, रामपाल परिहार, रामजीवन तिवारी, शैलेन्द्र दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहीं।
विधायक अम्बरीश शर्मा द्वारा प्राप्त मांग पत्रों में बीईओ कार्यालय लहार के लिए जगह चिन्हित कर शीघ्र ही भवन निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की, साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर लहार के प्रतिनिधि मण्डल और बार एसोसिएशन अध्यक्ष की मांग पर दोनों को विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की गई।