भिण्ड, 01 अक्टूबर। मंगलवार को माह अक्टूबर की पहली तारीख को कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गान का आयोजन किया गया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय की उपस्थिति में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। राष्ट्रीय गीत के गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। ज्ञात हो कि कलेक्टर कार्यालय में माह की पहली तारीख को राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया जाता है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गान का आयोजन किया गया।