देश के विकास में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका : दैपुरिया

भिण्ड, 28 दिसम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज दैपुरिया के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी के ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज दैपुरिया ने कहा कि हिन्दुस्तान की सबसे बडी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया।
पनसिंह सुमन बाबूजी ने कहा कि मोदी राज में बढी महंगाई कमर तोडने वाली देश में केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर कमर तोडने का काम किया है। वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह और सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोडो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का संदेश देने के साथ यह यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने आगामी भारत न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी, साथ ही लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को शक्ति के साथ तैयार रहने की बात की। संगठन मंत्री इरसाद अहमद ने संगठन को मजबूती प्रदान और प्रशिक्षण वर्ग शुरू करने की बात कही। कार्यक्रम को आशुतोष शर्मा, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष स्मिता शर्मा, विवेक पचौरी, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, आशीष गुर्जर अहिबरन सिंह, हरनारायण शर्मा, गोविन्द शाक्य, राजेश कुमार शाक्य, नयन सिंह बाराकलां, दीपू दुबे, देवेन्द्र चतुर्वेदी, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, दर्शन सिंह तोमर, अरविन्द सोनी, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, अजय विमल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।