जोशी ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष, देवेश परशुराम सेना के अध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 28 दिसम्बर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रमुख संरक्षक दंदरौआ महंम महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने जोशी पाइप फैक्ट्री के संचालक सतीश जोशी को ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह देवेश शर्मा (सोनू) को परशुराम सेना का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। नवनियुक्त दोनों जिलाध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने का भरोसा दिया है।
ज्ञात हो कि परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। दोनों की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में ब्राह्मण महासभा के संरक्षकद्वय बाबा भगवान दास सैंथिया एवं माधोराम शर्मा, जगदम्बा प्रसाद, नारायण दैपुरिया, अनोखेलाल तिवारी, बिहारी स्कूल के संचालक राजेश शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, अनिल बौहरे, कुलदीप शास्त्री, प्रशांत शास्त्री, राजमणि शर्मा, मुकेश शर्मा, दशरथ जोशी, राहुल थापक, विनोद दुरबार, मनोज दैपुरिया आदि प्रमुख हैं।