भिण्ड, 26 दिसम्बर। माता सावित्रीबाई फुले की जयंती तीन जनवरी बुधवार को मौ रोड नया बसस्टेण्ड गोहद स्थित श्याम वाटिका में दोपहर 12 बजे से मनाई जाएगी। गत वर्ष भी सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई थी, मगर इस वर्ष जयंती को मनाए जाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों की समन्वय समिति बनाई गई है। जिसमें पहली बैठक छह दिसंबर को एवं दूसरी बैठक 17 दिसंबर को हुई। बैठमें साबित्री बाई फुले जयंती मनाए जाने के लिए पूरी रूपरेखा तय की गई थी।
सामाजिक समन्वय समिति के सदस्य वीरेन्द्र कुशवाहा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि अब तक एक दर्जन से ज्यादा गांव में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई जाने की तैयारी के संबंध में बैठक हो चुकी हैं और पर्चे वितरण कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनसंपर्क जारी है, दीवारों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि सावित्रीबाई फुले जयंती में उपस्थित अनुयाइयों के बीच अखिल भारतीय महिला समिति की राष्ट्रीय महासचिव मरियम ढाबले, अभा किसान सभा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज के अलावा सेवानिवृत्ति कमिश्नर आरबी प्रजापति, सेवानिवृत न्यायाधीश रतन वर्मा मुख्य रूप से अपने व्याख्यान देंगे। गत 17 दिसंबर की बैठक में बाबा शंकरदास कुशवाहा सर्वा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर, रामस्वरूप कुशवाहा एडवोकेट, राजेश शर्मा, किसान सभा से ओपी बाथम, हरिविलास माहौर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह गोहद, बौद्ध महासभा से कोली समाज अध्यक्ष गोहद बीडी माहौर, महिला अजा उपेक्षित समाज जागृति मंच से सुषमा जाटव, महिला समित गोहद की सचिव शोभा माहौर, शैलेन्द्र गुर्जर पार्षद, कबीर आश्रम निर्माण समिति गोहद चौराहा से लालाराम माहौर, पूर्व नपा अध्यक्ष गोहद गुड्डीबाई माहौर, दलित शोषण मुक्ति मंच से हरगोविन्द जाटव के अलावा मुस्लिम अधिकार मंच से समाजसेवी आविद अली रसीद खां, नाथूराम माहौर, हरीशंकर माहौर, मुन्नालाल कुशवाह, जयसिंह माहौर, राजेन्द्र माहौर, आशाराम माहौर, मुन्नालाल हंतपुरा, नंदराम, आशाराम कुशवाह सर्वा, उदय सिंह श्रीवास, सीटू से देवेन्द्र शर्मा, नारायण शर्मा शेरपुर, रामगोपाल वाल्मीकि, भारती कुशवाह, राजेन्द्र कुशवाह मालनपुर, महिला समिति से देवी जाटव, राकेश माहौर, श्रीलाल माहौर, मोतीराम माहौर मालनपुर, सुरेश माहौर, मनीराम माहौर नोनेरा आदि उपस्थित रहे।