कोचिंग पढने गया किशोर गायब

भिण्ड, 07 अक्टूबर। मिहोना थाना क्षेत्र के ग्राम चादौख निवासी एक 17 वर्षीय किशोर कोचिंग पढने गया और फिर अपने घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार राजू पाराशर पुत्र अशोक पारासर निवासी ग्राम चादौख ने थाना पुलिस को बताया कि उसका लडका रितिक पाराशर उम्र करीब 17 साल रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह कोचिंग पढने मिहोना कस्बे में गया था। जो शाम तक अपने घर वापस नहीं पहुंचा। रितिक के पिता ने पुलिस को आशंका जाहिर करते हुए बताया कि उसके लडके को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर कहीं ले गया है। थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 भादंवि के तहत अपराध क्र.134/23 दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है।