भिण्ड, अटेर विधानसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित
भिण्ड, 30 सितम्बर। आगामी मशीन 2023 विधानसभा चुनाव में बूथ सशक्तिकरण और पार्टी कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह को जागृत करने के लिए भिण्ड, अटेर विधानसभा संचालन समिति की बैठक एक साथ आयोजित की गई जिसमें भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, महाराष्ट्र प्रदेश के संगठन महामंत्री पूर्व रघुनाथ प्रसाद कुलकर्णी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक भूमिका में संगठनत्मक कर योजना को लेकर टिप्स दिए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने की।
केन्द्रीय मंत्री एवं जिले के प्रवासी प्रभारी एसपी सिंह बघेल ने अटेर विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक होटल विरासत एवं भिण्ड संचालन समिति की बैठक बद्रीप्रसाद की बगिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा ने आदिवासी महिला द्रोपति मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति बनकर अनूठा उदाहरण पूरे देश में पेश किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सदन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास कर सर्वसमाज की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में नेतृत्व प्रदान किया।
महाराष्ट्र के संगठन महामंत्री रघुनाथ प्रसाद कुलकर्णी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र के बूथ केन्द्रों पर कार्यकर्ता अपनी सकारात्मक भूमिका के साथ जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे तो निश्चित ही हमें चुनाव में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा की जो बूथ हम कमजोर में स्थिति में है, जिसे हम मजबूत बनाकर उसको ए प्लेस में लाएं जिसके लिए हमें स्थानीय समिति के साथ बैठकर समीक्षा करना चाहिए।
भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता चुनाव की बेला में युद्ध की रणभूमि में खड़े हैं का अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए प्रत्येक बूथ को जीतने का संकल्प को लेकर सरकार और संगठन की विचार योजनाओं को लेकर गांव-गांव की चौपाल में जाकर युवाओं महिलाओं और किसानों को जागरुक के साथ लाभार्थी हितग्राहियों को पार्टी के विचारधारा से जोडऩे का काम करें। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक लक्ष्य को लेकर संगठनत्मक कारणीय कार्यों को लेकर अपने अपने बूथ पर चुनावी प्रबंधन को लेकर लग जाए ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने और जिले की पांचों विधानसभा में कमल के फूल के प्रत्याशी को सफलता मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायकद्वय शिवशंकर समाधिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, कोकसिंह नरवरिया, कृष्णकांता तोमर, राजेन्द्र शर्मा राजे, रविसेन जैन, आभा जैन, उपेन्द्र शर्मा, अनिल कटारे, शिवराज सिंह यादव, अनिल सिंह कुशवाह, विकास शर्मा, रणधीर सिंह राजावत, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, रायसिंह नरवरिया, शिवकिशोर सिंह, सनी राजावत, विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, रामकुमार पुरोहित किशुपुरा, सुनील वाल्मिक उपस्थित थे।