भिण्ड, 30 सितम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के गांधी नगर स्थित पर केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी। केन्द्रीय मंत्री बघेल स्व. शर्मा के परिवारजनों भी मिले। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा मौजूद थे।
भाजपा का स्वच्छता अभियान 1470 बूथ केन्द्रों पर आज
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से भिण्ड जिले के सभी 26 मण्डलों में बूथ स्तर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने बूथ क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, गली, मोहल्ले, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नदी, कुआं, तालाब, झील, धार्मिक स्थल, स्मारक स्थल इत्यादि के आसपास स्वच्छता के एक घंटा श्रमदान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।