भाजपा मेहगांव विधानसभा की बैठक आयोजित

भिण्ड, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी मेहगांव विधानसभा की बैठक शिवशक्ति गार्डन मेहगांव में आयोजित की गई। जिसमें मार्गदर्शन हेतु पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवारिया, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया, पूर्व खनिज निगम के अध्यक्ष कोकसिंह नरवारिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, विधानसभा संयोजक मायाराम शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष ममता भदौरिया एवं पार्टी के सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र के संयोजक, सहसंयोजक, समस्त मोर्चा के अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।