भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया, विधायक संजीव सिंह ने मालनपुर टोल एवं पूर्व विधायक राकेश शुक्ला ने मुरैना तिराहे पर की अगवानी
केन्द्रीय मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ मेंटीनेंस एवं चुनावी प्रबंधन के साथ कार्यकर्ता एक होकर जुटें
भिण्ड, 05 अगस्त। भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मप्र भाजपा चुनाव प्रबंधन संचालन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर तथा केन्द्रीय मंत्री एवं मप्र भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव के पोरसा जाते समय मालनपुर टोल पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, पूर्व विधायक एवं निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, संस्कृत प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज अनंत, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी करते हुए पुष्प मालाओं से उनका स्वागत किया।
केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन संचालन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर तथा केन्द्रीय मंत्री चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सिंह यादव ने स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब एकजुट होकर प्रत्येक बूथ मेंटीनेंस को मजबूती देते हुए चुनाव के लिए तैयार रहें। भाजपा को जीतकर केन्द्र एवं प्रदेश में सरकार बनाएं। गोहद चौराहे पर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, अशोक सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम बासौरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर, पूर्व कृषि उपज मण्डी समिति के अध्यक्ष अमृतलाल माहोर ने अपने समर्थकों के साथ अगवानी करते हुए स्वागत किया।
आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अशोक भारद्वाज ने अपने निवास स्थान पर केन्द्रीय मंत्री तोमर एवं यादव की अगवानी करते हुए उन्हें अंग वस्त्र एवं गुलगुस्ता भेंट कर स्वागत किया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभात किशोर दुबे लल्ला, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मुन्नी नरवरिया प्रमुख शामिल थीं। मेहगांव में पोरसा तिराहे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, नगर परिषद मेहगांव की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया, भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू, सुनापुरा चौराहे पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया अपने समर्थकों के साथ केन्द्रीय मंत्रियों की अगवानी कर स्वागत किया। मंत्रियों के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी की गई थी। गोरमी के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक के नेतृत्व में नगर के पटेल मार्केट पर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा नगर में पोरसा चौराहा एवं पोरसा रोड पर भी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नेताओं का स्वागत किया और पूरा भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता मिशन 2023 की तैयारी में पूरी ताकत से लगा है। इस अवसर पर भाजपा के जिलामंत्री राजकुमार जैन, मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री पटेल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण कटारे, गोकुल सिंह परमार, मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य, जिला कार्यसमिती सदस्य ऋषिकेश शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश यादव, मण्डल मंत्री शिवराज यादव, मोनू शर्मा , ब्रजकिशोर थापक, रविन्द्र यादव, जिला कार्यसमिती सदस्य सोनू भदौरिया, रायसिंह भदौरिया, रामकुमार शर्मा, धर्मेन्द्र जैन, राजेश पंडित, रवि सोनी, राहुल कटारे, अजय नामदेव, गोपाल नरवरिया, मुकेश थापक, जयसिंह गुर्जर, उत्तम शुक्ला, गब्बर तोमर सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।