शिवाजी पब्लिक स्कूल मालनपुर पर केन्द्रीय मंत्रियों का हुआ स्वागत

भिण्ड, 05 अगस्त। केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मप्र भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर तथा केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव का भिण्ड-ग्वालियर की सीमा पर स्थित बंटू ढाबा एवं शिवाजी पब्लिक स्कूल पर भव्य स्वागत किया गया। जिसमें श्रीफल शाल देकर भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व भूपेन्द्र सिंह यादव का ग्वालियर से अम्बाह जाते समय टोल प्लाजा से निकलकर शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं बंटू ढाबा के संचालक बंटू उर्फ दिनेश सिंह परिहार ने अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं साथियों के साथ स्वागत किया। जैसे ही नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर-इटावा राजमार्ग पर पहुंचे तो नरेन्द्र सिंह तोमर जिंदाबाद एवं भारतीय जनता पार्टी नारो से गूंज उठा। सैकडो स्कूली बच्चों को समूह के साथ देखकर मंत्री तोमर गाडी से उतरे और बच्चों के साथ फोटो साझा किया।
उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए एवं बंटू परिहार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हमारे और बंटूसिंह के पारिवारिक रिश्ते हैं। साथ हीं भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव कि परिचय कराया और कहा कि यह एक भरोसेमंद जुझारू ईमानदार कार्यकर्ता है। इसके पूर्व बंटूसिंह परिहार व केपी अर्जरिया, अशोक सिंह तोमर ने नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भूपेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत फूल मालाओं और श्रीफल शॉल भेंट कर किया। जिस पर केन्द्रीय मंत्रियों ने धन्यवाद दिया। स्वागत करने वालों में जेपी अर्जरिया, किशन सिंह राठौर ग्वालियर, होटल व स्कूल शिक्षक स्टाफ के साथ दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। इसी तरह मालनपुर नगर में कई जगह स्वागत किया गया।