विकास यात्रा के दौरान रविन्द्र सिंह ने आयुष्मान भारत योजना से मिले नए जीवन से कराया अवगत
भिण्ड, 15 फरवरी। आयुष्मान भारत निरामयम् योजना जरूरतमंदों को स्वास्थ्य कवच प्रदाय कर उनके लिए वरदान साबित हो रही है। आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के अंतर्गत शासन द्वारा प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपए की राशि का नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। योजना से जिले के कई परिवार लाभान्वित हुए हैं और संकट की घड़ी में यह योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है। भिण्ड जिले के रौन विकास खण्ड के ग्राम दरियापुरा, पोस्ट नौधा निवासी रविन्द्र सिंह भी उन्हीं में से एक हैं।
रविन्द्र सिंह ने विकास यात्रा के दौरान आयुष्मान भारत निरामयम् योजना से मिले नए जीवन से अवगत कराया कि उनकी जीभ में कैंसर हो गया था, इतनी बड़ी बीमारी हो जाने से बहुत परेशान थे। क्योंकि इलाज कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। लेकिन आयुष्मान भारत निरामयम् योजना द्वारा नि:शुल्क जांच, दवाईयां, भोजन, परिवहन सुविधा एवं उपचार मिलने पर रविन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि यह योजना लोगों के लिए वरदान है।