भिण्ड, 08 फरवरी। सीएम राइज शा. उमावि अमायन में मंगलवार को सृजन उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें करीब 500 पालकों/ अभिभावकों एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने बताया कि जब से सीएम राइज विद्यालय में प्रवेश लिया है, तब से उन्होंने क्या-क्या सीखा। सीएम राइज विद्यालय के विजन एवं मिशन को प्राप्त करने के लिए विद्यालय में जो गतिविधियां करवाई जा रही हैं। वह 21वी सदी में जीवन जीने की कला व्यक्ति को अवश्य सिखाएंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या संतोषजनक नहीं आ रही। संख्या एवं पढ़ाई के लिए ध्यान देने की बहुत ही आवश्यकता है। सभी पालकों द्वारा विजिटर्स डायरी में विद्यालय की भूरी-भूरि प्रशंसा की गई, क्लास रूम देखकर पालक गदगद हो गए। विद्यालय की व्यस्थाएं कॉन्वेंट विद्यालय को मात कर रही थीं, विद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी भी दी गई। 15 फरवरी तक ही सीएम राइज विद्यालय में प्रवेश होंगे। कार्यक्रम में अमायन सरपंच वीरेन्द्र सिंह, अड़ोखर सरपंच सतेन्द्र सिंह पवैया, आंतों सरपंच मुन्ना बघेल के अलावा विद्यालय प्रचार्य टीकम सिंह मौजूदे थे। आभार प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर जितेन्द्र सिंह ने आभार किया।