कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

गाजे बाजे के साथ निकली विशाल कलश यात्रा में धर्मप्रेमी हुए शामिल

भिण्ड, 05 फरवरी। लहार क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन छह से 13 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा रविवार को लहार के हृदय स्थल मां मंगला देवी से नर्मदा मैया के जल से भरे कलशों की कलश यात्रा निकाली गई। नगर से कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंची, जहां ग्राम श्यामपुरा की परिक्रमा करते हुए ढोल ढमाके, डीजे, घोड़े, गाजे के बाजे के साथ वेद मंत्रोच्चारण व कलश पूजन विधिविधान से किया गया। इस दौरान पूज्य संत रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार की असीम कृपा से कलश यात्रा विशाल रही। जिसमें सैंकड़ो की संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।
यहां बता दें कि कथा के प्रथम दिवस यानी छह फरवरी को पूज्य कथा वाचक स्वर सम्राट श्यामसुंदर पाराशर बृन्दावन धाम द्वारा सभी भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा में पारीक्षत के रूप में श्रीमती हरकुंवर रामकुमार चौधरी श्यामपुरा हैं। जानकारी के अनुसार छह फरवरी से कथा का प्रारंभ श्रीमद् भागवत के महात्म्य को बताकर किया जाएगा। सात फरवरी को प्रथम स्कंद, 24 अवतार एवं नारद सम्बाद की कथा सुनाई जाएगी। आठ फरवरी को सुकदेव आगमन, ध्रुव चरित्र, अजामिल व प्रहलाद की कथा, नौ फरवरी को समुद्र मंथन, वामन अवतार, भगवान रामजन्म की कथा, कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव मनाया जाएगा। 10 फरवरी को भगवान की बाललीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन प्रकार का भोग लगाया जाएगा। 11 फरवरी को महारास, मथुरागमन एवं रुक्मणि विवाह की कथा, 12 फरवरी को सुदामा चरित्र की कथा सुनाकर भागवत को उपनीत किया जाएगा एवं 13 फरवरी को भागवत भक्तों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भगागवत कथा के पारीक्षत के पुत्र आशीष चौधरी एवं सूर्या चौधरी ने सभी भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पहुंचकर कथा रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।