रासेयो शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों को कराया योगाभ्यास

भिण्ड, 04 दिसम्बर। शासकीय महाविद्यालय मेहगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शीतकालीन सात दिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस की गतिविधियों में सर्वप्रथम योगाभ्यास कराया गया। उसके बाद सभी स्वयं सेविकाओं ने ग्राम बस्ती में जाकर मतदान जागरुकता के लिए दीवार लेखन एवं रैली निकालकर परियोजना कार्य को पूर्ण किया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि कन्या शाला के प्राचार्य महेन्द्र कुमार दांतरे रहे। उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती को माल्यार्पण कराते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि अच्छे लोकतंत्र के लिए मतदान की आवश्यकता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान करना हम सब का प्रथम दायित्व होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोकतंत्र में हुए संशोधनों के इतिहास को भी समस्त स्वयंसेवकों के समक्ष रखते हुए मतदान को अपनी संस्कृति से जोड़ते हुए सबसे बड़ा दान बताया।
इसी क्रम में प्राचार्य आरके डबरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतदान की अभिव्यक्ति प्रत्येक नागरिक को हमारे संविधान द्वारा प्रदान की गई है। प्रो. अनुग्रहदत्त शर्मा ने भी मतदान जागरुकता के लिए अपने उद्बोधन से छात्राओं को लाभान्वित किया। सात दिवसीय शिविर का आयोजन प्राचार्य आरके डबरिया के निर्देशन में रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी गिरिजा नरवरिया एवं मंच संचालन सावित्रीबाई समूह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. रेखा सुमन, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. अंबुजा गुप्ता, प्रो. दुर्गेश गुप्ता, डॉ. साधना सिंह आदि का सहयोग मिल रहा है।