महंगाई को कम करना है तो भाजपा को हटाना होगा : मानसिंह

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमायन ने आयोजित की गांधी चौपाल

भिण्ड, 19 दिसम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमायन द्वारा सोमवार को गांधी चौपाल का आयोजन ग्राम कछार में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा उपस्थित हुए। सर्वप्रथम उन्होंने महापुरुषों के चित्रों पर माला अर्पण उन्हें नमन कर याद किया।
उन्होंने गांधी चौपाल में अपनी बात रखते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से महंगाई लगातार आसमान छू रही है, महंगाई कम करने के लिए भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। कांग्रेस शासन में दैनिक उपयोगी वस्तुएं एवं पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम कितने कम हुआ करते थे, आज आमजन मंहगाई की मार से मर रहा है, किसान खाद, बीज, बिजली के लिए मोहताज है, फसल को समय पर जरूरतमंद सुविधाएं न मिलने से किसान परेशान है, भारत एक कृषि प्रधान देश है, ऐसे हालत के चलते हमारे देश की अर्थ व्यवस्था बिगड़ी हुई है, ऐसी सरकार को हमें जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र सिंह कल्लू, रणजीत सिंह गुर्जर, चंद्रभान सिंह राजावत, सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रबेन्द्र सिंह चौहान आदि लोगों ने अपने विचार रखे। चौपाल में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।