भिण्ड, 11 नवम्बर। हम फाउण्डेशन भारत के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय नवीन कृषि उपज मण्डी परिसर में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर वस्त्र वितरण किया गया। गर्म वस्त्र पाकर बच्चों महिलाओं और बड़ों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय महासचिव प्रो. रामानंद शर्मा, शाखा संरक्षक एडवोकेट महेन्द्र चौधरी, जिला अध्यक्ष शैलेश सक्सेना, शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नोसीन, विनय कुशवाह, नेहा दुबे, शिवम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान जन गण मन से किया गया।
इस अवसर पर प्रो. इकबाल अली ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गरीबों की मदद करने से मन को खुशी मिलती है, गरीबों की सेवा सच्ची सेवा है, इसलिए हम सभी को समय से गरीबों की मदद करनी चाहिए। प्रो. रामानंद शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी के जन्मदिन पर गरीब बस्तियों पहुंचकर गर्म वस्त्र तथा बिस्कुट बांटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।
महेन्द्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि समाज का अंतिम व्यक्ति सेवा का प्रथम हकदार है। उसके चेहरे की खुशी हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। शैलेश सक्सेना और अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मवस्त्र वितरण की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।







