दीपावली पर अपने घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की भी सफाई करें

नेहरू युवा केन्द्र ने न्यू रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छ भारत अभियान

भिण्ड, 21 अक्टूबर। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र संगठन भिण्ड के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू के निर्देशन में भिण्ड न्यू रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ भारत अभियान 2022 के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भिण्ड एनवाईवी आशुतोष शर्मा नंदू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसमें हम सभी स्वयं सेवक नित्य प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर साफ सफाई कर रहे हैं। हमें अपने आस-पास के वातावरण को इस अभियान से जुड़कर साफ स्वच्छ बनाना है।
सर्वे भवंतु सुखिन: युवा मण्डल के सचिव आकाश शर्मा ने बताया कि इस माह दीपावली का त्यौहार भी है, हम सभी अपने घरों में साफ-सफाई तो करते ही हैं, अपितु इसके अलावा हमारा यह भी दायित्व बनता है कि सार्वजनिक स्थान पर जो गंदगी डाली है उसे भी साफ किया जाए, यह लक्ष्य सभी को बनाना होगा और संकल्पित होकर पूरा करने का प्रयास करना होगा, तभी हम स्वच्छ भारत अभियान को सफल बना सकते हैं।
ऑस्टिन इंटरनेशनल स्कूल अटेर रोड के छात्रों ने भी इस अभियान में रुचि के साथ भाग लिया। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म आदि गंदगी की साफ-सफाई की गई साथ ही साथ स्टेशन के बाहर पड़ी प्लास्टिक बोतलें आदि गंदगी को इकट्ठा कर उस जगह को साफ किया। अभियान के अंत में कचरा को रेलवे की डस्टबिन में डिस्पोज किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एनवाईवी धर्मवीर सिंह, आशुतोष शर्मा नंदू, भारती भदौरिया, आकाश शर्मा, दीपेन्द्र भदौरिया, शैलेन्द्र शर्मा, विवेक पोद्दार, पूर्व एनवाईवी विक्रम उपाध्याय, मनीष, ऑस्टिन इंटर नेशनल स्कूल के छात्रों में रवि प्रजापति, शिवम सिंह, विवेक आदि छात्रों की विशेष भूमिका रही।