भिण्ड, 21 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव को उनके गृह ग्राम सैफई में श्रृद्धांजलि अर्पित करके लौट रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास रावत, अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल का फूफ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के सुरपुरा फूफ के ब्लॉक अध्यक्ष राजासिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, जेठे चौधरी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामपाल कुशवाह, मनीष दैपुरिया, अनुज दीक्षित, अरविंद शर्मा, राजेश दुबे, राजेश मुखरैया, शेर मोहम्मद एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।