आरएसएस का आज मौ में निकलेगा पथ संचलन

भिण्ड, 21 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गणवेश धारक कार्यकर्ताओं द्वारा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मौ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों में पथ संचलन निकाला जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पथ संचलन कृषि उपज मण्डी समिति मौ के परिसर से प्रारंभ होगा, जो नगर भ्रमण के पश्चात पुन: कृषि उपज मण्डी परिसर पहुंचेगा, जहां-जहां से स्वयं सेवक गुजरेंगे नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

मौर्य मौ के तहसीलदार बने

मौ। जिलाधीश द्वारा किए गए फेरबदल के अनुसार मौ तहसीलदार का प्रभार राजेन्द्र मौर्य ने सम्हाल लिया है। मौ के तहसीलदार निशिकांत जैन को मिहोना भेजा गया है।