भाजपा मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

भिण्ड, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड के नावनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया का भाजपा मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने मालनपुर टोल प्लाजा पर एवं मेहगांव में गोरमी चौराहे पर जोरदार स्वागत किया एवं आशा व्यक्त की कि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया युवा है। भिण्ड जिले में संगठन का कार्य अब और तेज गति से दौड़ेगा। स्वागत करने वालों में भाजपा के जिला मंत्री राजकुमार जैन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य पटेल यादव, सोनू भदौरिया, शिवराज परमार, मण्डल मंत्री शिवराज यादव, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा, प्रेमप्रताप नरवरिया, मण्डल महामंत्री चेतन सिंह भदौरिया, राजेश मिश्रा, मोनू शर्मा, मोनू यादव, संतोष भदौरिया, रमाकांत शर्मा तेजपुरा, आदर्श शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।