नशामुक्ति के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

भिण्ड, 30 सितम्बर। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नशामुक्ति अभियान के सक्रिय क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मण्डलाधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला योजना अधिकारी, जिला षिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा, जिला परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केन्द्र, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, जिला आबकारी अधिकारी, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद एवं नेहरू युवा केन्द्र सदस्य होंगे। साथ ही समिति में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे।