भारतीय संस्कृति में पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा : नंदू

भिण्ड, 23 अगस्त। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डिड़ीखुर्द व सर्वे भवंतु सुखिन सामाजिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम डिड़ीखुर्द में बनाई गई राशि व नवग्रह वाटिका और कई औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इसमें नवग्रह वाटिका और राशि के अनुसार वाटिका विकसित की गई, इसमें कल्पवृक्ष, कदम, पुत्रजीवा, बहेड़ा, गुलर, अमलताश, अर्जुन, पारीजात, कदली फल, बादाम, मोलश्री, शमी वृक्ष, बूबना, अंजीर सहित कई दिव्य औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता आशुतोष शर्मा नंदू ने बताया कि सूर्य ग्रह के लिए आंक, चंद्र गुलर, मंगल खेर, बुध अपमार्ग, गुरु पीपल, शुक्र पलाश, शनि के लिए शमी, राहु के लिए दुर्वा और केतु के कुश ये सभी पौधे लगाए गए। भारतीय संस्कृति में पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसके सानिध्य और रोपण से शुभफल मिलता है। वास्तु में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है। राशि वन में मेष राशि के लिए लाल चंदन, मिथुन के लिए कटहल, सिंह राशि के लिए पाडल, कर्क के लिए पलास, तुला राशि के लिए मौलसिर, कन्या राशि के लिए आम, धनु के लिए पीपल, वृश्चिक के लिए खैर, कुंभ के लिए कैगर खेर, मकर के लिए शीशम व वृष राशि के लिए सप्तपर्णी के पौधे लगाए गए हैं।
सक्रिय सदस्य आकाश शर्मा ने बताया कि यह विशेष वाटिका तैयार की गई। इसमें राशि, ग्रह के अनुसार अलग-अलग किस्म के पौधे लगाए गए हैं। माइथोलॉजी में इसका जिक्र मिलता है कि यदि राशि, ग्रह के अनुसार लगाए गए पौधे के आसपास रहें तो व्यक्ति निरोगी और संपन्न होता है। इसकी देख-रेख का जिम्मा हम सभी की है और आने वाले समय में इसके बाद और भी दिव्य पौधों से सुसज्जित किया जाएगा।
पौधा रोपण करने के बाद पौधा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेने वालों में दीपक यादव, रवि श्रीवास, आकाश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विशाल यादव, गोपाल शिवहरे, गोलू यादव, मनीष यादव, आकाश यादव, पिंटू यादव, अरविंद यादव, भूरे यादव, अमन यादव, पंकज यादव, राजेन्द्र यादव, इन्द्रजीत यादव, सोनू यादव, शिवम यादव, जीतू यादव, कौशल यादव, अमित श्रीवास, अन्य प्रबुद्ध ग्रामीणजन इस कार्यक्रम में शामिल रहे।