भिण्ड, 21 अप्रैल। अखिल भारतीय मां दुर्गा जन कल्याण ट्रस्ट भिण्ड द्वारा मंंगलवार को मेहगांव क्षेत्र के ग्राम अजनौल में एक निर्धन कन्या का विवाह संपन्न कराया गया। इस पवित्र कार्य में मुन्नालाल अग्रवाल विद्यालय के पास आउट छात्रों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने सहयोग किया।
ट्रस्ट की ओर से विष्णु कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा जिस कन्या का विवाह कराया गया है, उसका सुमन पुत्री स्व. वंशीलल है तथा उसके भाई की मौत हो चुकी है। परिवार में केवल मां-बेटी ही हैं। शादी में 50 हजार रुपए से अधिक का सामान दिया गया है। इस पवित्र कार्य को सफल बनाने में भूपेन्द्र अनंत दिल्ली, अखिल पाण्डे अमेरिका, शिम्बेश सेंगर बेल्जियम, रूपेन्द्र शर्मा के चाचा दिलीप शर्मा, योगेन्द्र सिंह यादव भिण्ड, मुरारी सिंह, कौशल सिंह कामर, राकेश शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, सौरभ अग्रवाल, अम्बेश सेंगर, अखिल वैश, अंकेश भदौरिया, सत्यदीप मिश्रा, मयंक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, देशदीपक श्रीवास्तव, डॉ. दीपक सिंह तोमर ग्वालियर, राजीव समाधिया अम्बाह, आशुतोष शुक्ला दिल्ली, जेपी मिश्रा दिल्ली, संजीव कुमार मिश्रा दिल्ली, विपुल जैन दिल्ली, अभिनव जैन पूना, डॉ. अमित गुप्ता पूना, राजीव जैन नोएडा, अभिनेन्द्र भदौरिया खुर्जा, रंजीत जैन अहमदाबाद, राहुल शुक्ला चण्डीगढ़, अंकुर जैन पश्चिम बंगाल, डॉ. विभोर जैन विलासपुर, नारायण शर्मा बंगलूरू, संजय शर्मा भोपाल, अंकुर अग्रवाल, सुदीप भदौरिया, सत्येन्द्र कंप्यूटर, दिनेश सोनी, मनीष जैन परा, लोकेन्द्र सिंह, ललित सोनी, विकास भदौरिया बीडीएस, अनुपम श्रीवास्तव, सुनील झा पटवारी, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, अनुरूद्ध सिंह चौहान, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, दुर्गादत्त शर्मा, अमित त्रिपाठी, बीके श्रीवास्तव, राजकुमार पचौरी, जेपी त्रिपाठी, दिनेश बघेल, राजेश त्रिपाठी, डॉ. नवलकिशोर चौधरी, मोनू अग्रवाल, कार्तिक साड़ी कलेक्शन भिण्ड ने अपना अमूल्य सहयोग दिया। महिलाओं में श्रीमती संगीता शर्मा, शारदा श्रीवास्तव, निशा राठौर, नीरज भदौरिया, राधा शर्मा, रेशमा कुरैशी, ऊषा यादव आदि ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।