भारत को संविधान देने वाले महान नेता थे अंबेडकर : केशव सिंह

भिण्ड,14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी सुभाष चन्द्र बोस मण्डल द्वारा श्रीकृष्ण नगर अटेर रोड भिण्ड में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी अर्पित मुदगल, युवामोर्चा अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार शिवहरे मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया ने किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत ही नहीं अपितु विश्व के प्रमुख नेता, विचारक, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने जीवन भर समाज के कमजोर, पिछड़े और दलित समुदाय को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का सतत और जीवंत प्रयास किया। बाबा साहब स्वतंत्र भारत के पहले कानूनी मंत्री बने। अंत मे अतिथियों का आभार आईटी सेल के सह प्रभारी भानु जयंत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री आरबीएस बघेल, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया सह प्रभारी अमित यादव, अभिषेक मिश्रा, अमित चौधरी, लवकुश परिहार, आतिराज नरवरिया, अभिषेक पुरोहित, गोपाल सोनी, सौरभ पुलक, अभि नारोलिया, जयंत किरार, यश जैन, संजय श्रीवास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।